Saturday, November 05, 2005

जो चाहो, सुधार कर पढ़ लो

सिफी के हिंदी संस्करण पर खबर जा रही है- विदेशमंत्री नटवर सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दिया। न जाने कहां से यह खबर उड़ा लाए हैं जिसका पता अभी खुद नटवर सिंह को भी नहीं। सिफी ने तीन नवंबर को ही यह खबर छाप दी थी। आज दो दिन बीत गए हैं लेकिन खबर वहीं की वहीं है। इन्तहा तो तब हो गई कि जब नटवर सिंह के इस्तीफा न देने की खबर भी उसी पेज पर डाल दी गई। दोनों में से कोई न कोई तो सच है ही। यानी, इंटरनेट सर्फर अपनी सुविधा के हिसाब से जिसे चाहे सच मान ले। न ऊधो का लेना, न माधो का देना। दोनों खुश रहो।