Monday, January 25, 2010

खबर पर एम्बार्गो, सिर्फ दूसरों के लिए

पीटीआई ने राष्ट्रपति की ओर से 25 जनवरी की शाम को दिए जाने वाले संदेश की खबर दी है (समाचार माध्यमों को संदेश की प्रति अग्रिम उपलब्ध करा दी जाती है)। खबर के साथ समाचार पत्रों को एम्बार्गो संबंधी निर्देश है कि इसे शाम सात बजे से पहले प्रसारित न करें। अलबत्ता, पीटीआई ने यही खबर खुद अपनी वेबसाइट पर साढ़े चार बजे ही चस्पा कर दी है। ध्यान रहे, यह स्क्रीनशॉट पीटीआई की न्यूज सबस्क्रिप्शन सर्विस का नहीं है। यह उनके समाचार पोर्टल का है, जो आम पाठकों के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Monday, January 18, 2010

बाथरूम में फिसलकर मारा गया फिजी!

जी हां, पूरे के पूरे देश भी बाथरूम में फिसल जाया करते हैं। याहू के भारतीय संस्करण की यह खबर देखिए। वैसे फिजी लोकतंत्र के रास्ते पर तो बार-बार फिसलता ही रहता है, याहू बताता है कि अबकी बार वह बाथरूम में फिसल गया। अधिक दुखद यह है कि बेचारे का निधन भी हो गया- हमारे अपने बहराइच में। आप भी पढ़ें कि फिजी के साथ क्या हुआ।

Saturday, January 16, 2010

इन्हें याहू ने प्रतिभा पाटिल समझा

याहू! की वेबसाइट एक बार पहले भी राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को पहचानने में गलती कर चुकी है। लीजिए फिर संभालिए। देखिए इस बार उसने किन्हें प्रतिभा पाटिल समझ लिया है। याहू के मित्र शायद अब तक समझ नहीं पाए हैं कि साड़ी पहनने वाली हर महिला नेता प्रतिभा पाटिल नहीं होतीं।